कोषाध्यक्ष व सह सचिव पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी हुए निर्विरोध निर्वाचित

गोपेश्वर/पोखरी/जोशीमठ/नंदानगर/कर्णप्रयाग (चमोली)। जिले के गोपेश्वर महाविद्यालय समेत कर्णप्रयाग, घाट, पोखरी और जोशीमठ में शनिवार को छात्र संघ चुनाव संपन्न हुआ। सभी महाविद्यालयों में मतदान शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हो गया है। गोपेश्वर महाविद्यालय की अधिकांश सीटों पर एनएसयूआई का कब्जा रहा। यहां छात्र संघ अध्यक्ष अंशुल भंडारी बने।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्र संघ चुनाव अधिकारी डॉ. एसएस रावत ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर लक्ष्मण सिंह ने 595 मत प्राप्त किये।  उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेन्द्र प्रसाद को 108 मतों से हराया। अध्यक्ष पद पर अंशुल भंडारी ने 612 मत प्राप्त किये। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी धीरज सिंह को 129 मतों से हराया। सचिव पद पर नितिन सिंह ने 667 मत प्राप्त किये। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी  रोहित कुमार को 266 मतों से पराजित किया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर नीरज सिंह, सहसचिव पद पर पवन सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर अंजली नेगी, कार्यकारिणी सदस्य के पद पर कनिष्का एवं किशन सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों को प्राचार्य प्रो. रचना नौटियाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रो. मनोज उनियाल, प्रो. बीसी शाह, डॉ अखिलेश कुकरेती, डॉ अनिल सैनी, डाॅ. डीएस नेगी, जिला प्रशासन के पर्यवेक्षक धीरज राणा आदि उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी ओर राजकीय महाविद्यालय पोखरी के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद जय हो संगठन के प्रत्याशी अंकित सिंह,  उपाध्यक्ष आदर्श कुमार,  कोषाध्यक्ष दीक्षा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अमन राणा, सचिव सौरभ सिंह, जीत दर्ज की जबकि सहसचिव पद पर अमन चैधरी को निर्विरोध चुना गया। निर्वाचन अधिकारी डा. नन्द किशोर चमोली ने बताया अध्यक्ष अंकित सिंह उपाध्यक्ष आदर्श कुमार विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अमन राणा कोषाध्यक्ष दीक्षा सचिव सौरभ सिंह जीत दर्ज की है और सहसचिव पद पर अमन चैधरी को निर्विरोध चुना गया है। सभी जीते प्रत्याशी को शपथ दिलाई।

जोशीमठ महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर सौरभ सती, सचिव पद पर रोशन नेगी तथा विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पद पर दिगंबर सिंह नेगी निर्वाचित हुए। जबकि उपाध्यक्ष पद पर मधुमिता रावत निर्विरोध निर्वाचित हुई। शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदा नगर के अध्यक्ष पद पर शिवम भट्ट निर्वाचित हुए उन्होंने 79 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर कृष्णा नौटियाल, उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका सती, सचिव पद पर सूरज नेगी तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पर हेमंत नेगी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इसी तरह महाविध्यालय कर्णप्रयाग में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर आयुष नेगी, उपाध्यक्ष पद पर आयुष राज सचिव पद पर ऋतिक, कोषाध्यक्ष पद पर अमीषा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अरमान कठैत विजयी रहे। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए आयुषी, साधना और साक्षी निर्विरोध घोषित हुए। विजयी प्रत्याशियों की घोषणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. आरसी भट्ट ने की। प्राचार्य डॉ भारती सिंघल ने विजयी छात्रसंघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!