posted on : March 7, 2021 6:30 pm

गोपेश्वर (चमोली)। स्व. दिनेश जोशी मैमोरियल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ओम स्पोर्टस क्लब ने 160 रन से जीत लिया है। टूर्नामेंट के समापन मैच का उद्घाटन राज्य मंत्री राम किशन रावत ने किया। टूर्नामेंट में शैलेंद्र रौथाण को मैन ऑफ द सिरीज और बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। एक माह तक चले टूर्नामेंट में खेले गये मैचों में शैलेंद्र ने 45 छक्के और 21 चैकों की मदद से 406 रन बनाये। उनकी धुंवाधार बल्लेबाजी ने दर्शकों की अमिट छाप छोड़ दी है। 

रविवार को पुलिस मैदान गोपेश्वर में हुए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर स्पार्टन ने फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। ओम स्पोर्टस क्लब ने निर्धारित 18 ओवरों में 248 रन बनाकर जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से शैलेंद के 50 गेंदों में 21 छक्कों की मदद से 159 रन बनाये। जबकि हेम पुजारी ने 47 गेंदों में 67 रन बनाये। वहीं दूसरी पारी में खेलते हुए स्पॉर्टन की टीम 16 ओवरों में 88 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में खेल रही स्पार्टन की टीम के सात खिलाड़ी दहाई का आंकडा भी पार नहीं कर सके। ओम स्पोर्टस की ओर से अंकित रौथाण ने तीन विकेट चटकाए। टूर्नामेंट में स्पार्टन के अजय बिष्ट को बेस्ट फिल्डर, ओम स्पोर्टस के नितिन वशिष्ठ को बेस्ट बॉलर और चमोली रेड के विशाल रावत को बेस्ट विकेट कीपर चुना गया। फाइनल मुकाबले में गिरीश गौड़ और प्रमोद अम्पायरिंग की। टूर्नामेंट के समापन पर स्वर्गीय दिनेश जोशी की पत्नी अनीता जोशी ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी और चैक प्रदान कर पुरस्कृत किया। आयोजन समिति की ओर से विजेता को 51 हजार और उप विजेता टीम को 31 हजार की धनराशि पुरस्कार प्रदान किये गये। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, प्रमोद बिष्ट, विकास जुगरान, योगेंद्र बिष्ट, दीपक भट्ट, विपिन कंडारी, अमित मिश्रा, सूर्या पुरोहित, उपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!