घाट (चमोली)। चमोली जिले के घाट विकास खंड के बैरासकुंड राजकीय इंटर कालेज में वर्तमान समय तक इंटर स्तर पर गणित विषय न होने पर थराली के विधायक मुन्नी देवी शाह ने शिक्षा मंत्री को पत्र भेज कर बैरासकुंड विद्यालय में गणित विषय पद सहित सृजित करने का अनुरोध किया है। 

बता दें कि बैरासकुंड इंटर कालेज में वर्तमान सत्र तक इंटरस्तर पर गणित विषय की शुरू न होने से बच्चों को इस विषय की पढाई के लिए जिले के अन्य विद्यालयों में जाना पड़ता है। जिससे अभिभावकों का आर्थिक नुकसान तो उठाना ही पड़ता है वहीं बालिकाओं को इस विषय की पढ़ाई करवाने के लिए अभिभावकां को भी बालिका के साथ उसी स्थान पर कमरा लेकर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिस पर ग्राम प्रधान रमा देवी ने विधायक से इस संबंध में वार्ता की तो विधायक ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर ग्रामीणों की समस्या के समाधान का अनुरोध किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!