थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली-देवाल-मंदोली-लोहाजंग-वांण मोटर सड़क का हाॅडमिक्स किए जाने की पैरवी के लिए प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज आगे आए हैं। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भेजे एक पत्र भेजा था जिस पर केंद्रीय सड़क मंत्री ने आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को लिखा हैं।
दरअसल पिछले एक दशक से थराली-देवाल-लोहाजंग-वांण मोटर सड़क को प्रदेश सरकार की ओर से जिला रोड़ से हटाकर राज्य सड़क के रूप में घोषित किया था। इस सड़क का सुधारीकरण एवं हाॅडमिक्स किए जाने की क्षेत्रीय जनता मांग करते आ थी। इस संबंध में बकायदा निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दो बार सड़क के सुधारीकरण एवं हाॅडमिक्स किए जाने की सार्वजानिक घोषणा की थी। परंतु घोषणा वर्तमान तक भी मूर्त रूप नही लें पाई हैं। स्थानीय लोगों ने विगत माह लाटू धाम वांण पहुंचे प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के सामने देवाल के ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू ने इस सड़क के सुधारीकरण एवं हाॅडमिक्स किए जाने की मांग उठायी थी। जिस पर महाराज ने मंच से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया था। सड़क के सुधारीकरण के लिए महाराज ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र भेज कर केंद्रीय योजना से इस सड़क का सुधारीकरण एवं हाॅडमिक्स किए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए एक पत्र लिखा था। जिस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने महाराज को पत्र भेजा है जिसमें सड़क के सुधारीकरण के लिए केंद्रीय सड़क विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा गया हैं।
