गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में बुधवार को कोरोना के 283 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 6001 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जिसमें से 4102 लोग स्वस्थ्य हो चुके है। जबकि 1698 केस एक्टिव हैं।
बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 934 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 118303 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 112302 सैंपल नेगेटिव तथा 6001 सैंपल पाॅजिटिव मिले और 1718 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है।
पोखरी ब्लाक के उत्तरों ग्राम सभा के डिडोली तोक तथा घाट ब्लाक के गुलाडी में कोविड संक्रमण के अधिक मामले सामने आने पर गांव की 400 मीटर की परिधि को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम मे यहां पर पूरी तरह लाॅकडाउन रहेगा। इससे पूर्व 03 मई को पोखरी ब्लाक के शरणाचाई गांव, 19 अप्रैल से गैरसैंण ब्लाक में कुशरानी बिचली गांव, 26 अप्रैल को घाट कुरूड में 127 टीए बटालियन गढवाल राइफल कैंप तथा 27 अप्रैल को गौचर के भट्टनगर में रेलवे कन्सट्रेक्शन कपंनी डीबीएल परिसर को कन्टेनमेंट जोन बनाया गया है।
