posted on : July 18, 2021 8:14 pm

गोपेश्वर (चमोली)। अमेजन कस्टमर केयर का कर्मचारी बन एक लाख सात हजार की साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस की ओर से घटना में शामिल दूसरे व्यक्ति की खोजबीन की जा रही है।।

पुलिस के अनुसार, 10 फवरी  को पोखरी ब्लॉक के सिमलासू क्षेत्र निवासी मुकेश जोशी की ओर से सिमलासू राजस्व निरीक्षक को अमेजन कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर दो व्यक्तियों की ओर से बैंक खाते से एक लाख सात हजार रुपये की ठगी की शिकातय दर्ज की गई। जिस पर राजस्व पुलिस ने दोनों मोबाइल नंबर धारकों के विरूद्ध धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने इसकी विवेचना राजस्व पुलिस से हटाकर पुलिस की एसओजी टीम को सौंप दी। एसओजी टीम के प्रभारी मनोज नेगी ने मामले की विवेचना शुरू की। 13 जुलाई को मुकदमे में प्रकाश में आए अभियुक्त रुपेश यादव, उम्र 25 वर्ष को फोन के सर्विलांस के माध्यम से ग्राम असनाह, थाना जसपुर, जिला बांका बिहार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रूपेश के पास से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की मुकदमे से संबंधित चेकबुक व एक ओपो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया। 14 को उसे सीटीएम बांका बिहार के न्यायालय से अभियुक्त रूपेश को चार दिन के ट्रांजिट रिमांड पर 16 जुलाई को थाना पोखरी में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, न्यायालय ने उसे पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। पुलिस मुकदमे में प्रकाश में आए दूसरे अभियुक्त लालू यादव पुत्र नागेश्वर यादव की धर पकड़ में लगी है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी, थाना चमोली के वरिष्ठ उप निरीक्षक चित्रगुप्त, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी और रविकांत आर्या शामिल थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!