गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर चमोली से आगे क्षेत्रपाल के पास शनिवार को एक व्यक्ति जो वाहन चालक बताया जा रहा है लगभग 35 फीट नीचे गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई।

वर्चुअल थाना से मिली जानकारी के अनुसार बदरीनाथ हाइवे पर क्षेत्रपाल नामक स्थान पर पुल से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त शांति विहार लुधियाना पंजाब निवासी 45 वर्षीय शैलेंद्र भट्ट के रूप मे हुई है। बताया गया कि शैलेंद्र भट्ट यात्रियों अपनी टैक्सी से लेकर बदरीनाथ जा रहा था कि रास्ते में फ्रेश होने के बहाने बाहर निकल कर सड़क के नीचे साइड गया और अनियंत्रित होने से खाई में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर चमोली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए  जिला चिकित्सालय भेज दिया है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!