posted on : November 29, 2022 7:58 pm

हरिद्वार। बीती 15 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के भाई के घर में पड़ी डकैती मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को हरिद्वार के मोतीचूर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। देहरादून एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने इस मामले का खुलासा किया।

देहरादून एसएसपी ने बताया कि आरोप मूल रूप से यूपी के मुजफ्फरनगर जिले का रहना वाला है, जिसका नाम मेहरबान उर्फ बावला है। डकैती डालने के बाद आरोपी राजस्थान में किराए का मकान लेकर छिपा हुआ था। पुलिस की सर्विसलांस की टीम ने एक दिन पहले ही उसे देहरादून और हरिद्वार बॉर्डर पर ट्रैक किया। जिसके बाद उसकी घेराबंदी कर मोतीचूर जंगल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की गिरफ्त में आये पेशेवर डकैत मेहरबान उर्फ बावला के कब्जे देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, 15 हजार नकद और डकैती में लुटे गए लाखों के कीमती सोने के आभूषण जैसा सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मेहरबान उर्फ बावला उन मुख्य अभियुक्तों में से हैं, जिसने घर के घुसकर वारदात को अंजाम दिया था। इस डकैती कांड के तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे थे, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है। इस मामले में अभी तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि मेहरबान उर्फ बावला के खिलाफ दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में डकैती और लूट जैसे संगीन अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि अभी तक पुलिस इस डकैती कांड के करीब 76 फीसदी आभूषण और 61 फीसदी नकदी बरामत कर चुकी है। एसएसपी के मुताबिक इस डकैती मामले में अब 12 लाख से अधिक नकदी और लाखों के आभूषण सहित देशी पिस्टल-असल बरामद हो चुके हैं।बता दें कि बीती 15 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के भाई शीशपाल अग्रवाल के घर डोईवाला में दिनदहाड़े परिवार की महिलाओं को बंधक कर लाखों रुपए की डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!