posted on : February 17, 2026 8:01 pm

गोपेश्वर (चमोली)। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए आपरेशन क्रैक डाउन के तहत पुलिस ने पोखरी थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। राज्य में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए पुलिस ने आपरेशन क्रैक डाउन की शुरूआत की है। अभियान के तहत पोखरी थाना पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों एंव किराएदारों के सत्यापन की कवायद शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पोखरी बाजार व आसपास के क्षेत्रों में रह रहे बाहरी राज्यों के लोगों की जानकारी जुटाई जाने लगी है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में कामकाज के सिलसिले में रह रहे हैं लोगों का वैरिफिकेशन किया जा रहा है। इसके तहत यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति के गृह राज्य में उसके विरुद्ध कोई विधिक कार्रवाई तो लंबित नहीं है। संदिग्ध पाए जाने पर उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी एकत्र कर संबंधित थाने से भी संपर्क किया जाएगा। उन्होंने इस अभियान में आम लोगों से सहयोग की अपील की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!