posted on : October 7, 2021 5:06 pm
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के तहसील घाट के अंतर्गत घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग पर सैतोली के समीप 27 सितम्बर को जेसीबी संख्या यूके 11 सीए-1063 सड़क से 50 मीटर खाई में गिरकर दुघर्टनाग्रस्त हो गया था। जिसमें चालक अनिश मलिक पुत्र अब्दुल अजीज की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।
जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने इस जेेसीबी की दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच संयुक्त मजिस्ट्रेट चमोली को सौंपी गई है। जांच अधिकारी/संयुक्त मजिस्ट्रेट चमोली अभिनव शाह ने बताया कि उक्त दुर्घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति कोई भी साक्ष्य या जानकारी देना चाहता होे तो वह व्यक्ति सात दिनों के अन्तर्गत सूचना लिखित एवं मौखिक रूप में उनके कार्यालय/न्यायालय तहसील चमोली को दे सकता है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
