posted on : December 10, 2021 5:57 pm
गोपेश्वर (चमोली)। बीते 17 अक्टूबर को अपराहन 03ः30 बजे चमोली बाजार से पांच सौ मीटर आगे अपर चमोली रोड के समीप वाहन संख्या डीएल-5 सीएस 7007(फॉरचूनर) दुघर्टनाग्रस्त हो गयी थी। वाहन में चालक सहित छह व्यक्ति सवार थे। जिन्हें पुलिस व प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कर 108 की सहायता से जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तीन व्यक्तियों को मृत घोषित किया गया तथा तीन घायल हुए थे। इस दुर्घटनाग्रस्त वाहन की जिला मजिस्ट्रेट ने मजिस्ट्रीयल जांच उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली को सौंपी है। जांच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली ने बताया कि इस दुर्घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति कोई भी साक्ष्य या जानकारी देना चाहता होे तो वह व्यक्ति सूचना लिखित एवं मौखिक रूप में उनके कार्यालय/न्यायालय तहसील चमोली को दे सकता है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
