posted on : April 5, 2021 5:21 pm

गोपेश्वर (चमोली)। पिडंर घाटी के थराली, नारायणबगड़ और देवाल में अंग्रेजी शराब की दुकानों में मनमाने दाम पर शराब बेचने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। स्थानीय लोगों ने दुकान संचालकों पर मुद्रित मूल्य से अधिक पर शराब बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

स्थानीय निवासी संजय जोशी, अनिल चंदोला और हरिदत्त का कहना है दुकान संचालकों की ओर से जहां मुद्रित मूल्य पर शराब बेची जा रही है। वहीं इस पर सवाल किये जाने पर संचालकों ओर से अभद्रता की जा रही है। शराब व्यवसायी यहां शराब के खरीददारों के साथ झगड़ने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। इधर, आबकारी अधिकारी दीपाली शाह ने कहा कि इस वर्ष शराब के दामों में अत्याधिक वृद्धि हुई है। बावजूद इसके यदि कंही मुद्रित मूल्य से अधिक पर शराब की बिक्री की जा रही है। तो छापेमारी कर मामले में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!