posted on : May 26, 2025 9:11 pm

चित्रकला में अक्षिता व निबंध में अंशु रहे प्रथम

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय नेल कुड़ाव, आयुष विभाग उत्तराखंड और आयुष विंग जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के तत्वावधान में सोमवार को “योग“ विषय पर आधारित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

राउप्रावि में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में अक्षिता प्रथम, अभिषेक द्वितीय और भानू तृतीय स्थान पर रहे जबकि निबंध प्रतियोगिता में अंशु प्रथम, अनामिका द्वितीय तथा समीर तीसरे स्थान पर रहे। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयुष विंग जिला चिकित्सालय के डॉ. विपुल बर्त्वाल, फार्मेसी अधिकारी रविन्द्र राणा, सूरज गोस्वामी, प्रधानाचार्य रूद्र सिंह राणा, शिक्षक सुरेश चंद्र पुजारी, रेखा जोशी, प्रमिला बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!