posted on : January 20, 2023 8:39 pm

पोखरी (चमोली)। प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से पूर्व इसकी थीम पर सभी विद्यालयों में आयोजित होने वाली पेंटिंग प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के राजकीय इंटर कालेज नागनाथ में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सृष्टि बत्र्वाल प्रथम स्थान पर रही।

परीक्षा पर चर्चा थीम पर राजकीय इंटर कालेज नागनाथ में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर मोनिका बासकंडी और तीसरे स्थान पर आंचल रही। जिन्हें विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। साथ ही सात अन्य छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा कि कला जीवन का एक मंच है जिसको हम अपने जीवन के कलाकारी से प्रदर्शित करते हैं। ऐसी प्रतियोगिता में सभी छात्र छात्राओं को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानी लाल सैलानी ने कहा कि कला जीवन का एक पहलू है। जीवन के हर क्षेत्र में कला विद्यामान है। किसी भी कार्य को कलापूर्ण ढंग से करना चाहिए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, सभासद समुद्रा देवी, देवकी देवी, अनूप सिंह रावत, दिनेश सती, नरेंद्र सिंह नेगी, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

 

बता दें कि आगामी 27 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों के साथ संवाद करेंगे। जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस प्रसारण में उत्तराखंड के 55 सौ शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय के दस लाख से अधिक छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए प्रदेश में 18 से 23 जनवरी तक परीक्षा में चर्चा थीम पर विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिताऐं आयोजित की जायेगीं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!