posted on : July 23, 2025 6:48 pm

गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चमोली पुलिस का ऑपरेशन क्लीन शांतिपूर्ण चुनाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आगामी 28 जुलाई तक यह ऑपरेशन जारी रहेगा।

एसपी पंवार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिलेभर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस ने ताबडतोड़ अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि जीरो टालरेंश ऑन क्राइम के तहत पुलिस ने हर स्तर पर सजगता दिखाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि इस दौरान 1.621 किग्रा चरस, 7लाख 48 हजार 785 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 20 लीटर कच्ची शराब, 96 लीटर बीयर बरामद की। इसकी कुल कीमत 11 लाख 35 हजार 776 है। अभियान के तहत 261 लाइसेंसी हथियार जमा करवाए गए। गुंडा एक्ट के तहत 4 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 2 को जिला बदर किया गया। कहा कि अभी भी 28 जुलाई तक चुनाव को शांतिपूर्ण निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस सर्तक है। अवैध गतिविधियों में लिप्त तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ होने नहीं दिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक पंवार ने बताया कि गुरूवार को होने जा रहे प्रथम चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इसमें अपराधिक तत्वों कड़ी नजर रखी जा रही है। आगामी 28 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए अराजक तत्वों पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी। कहा कि चमोली पुलिस निष्पक्ष, भयमुक्त तथा शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!