जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ के पैनखंडा युवा संघर्ष समिति जोशीमठ व युवा खेल विकास समिति के तत्वाधान में 13 ग्राम पंचायतों की ओर से दो दिवसीय खेलकूद और सम्मान समारोह का आगाज हो गया है। समितियों की ओर से यह आयोजन रविग्राम में प्रस्तावित खेल मैदान निर्माण की स्वीकृति मिलने पर किया जा रहा है। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ नंदा देवी राष्ट्रीय उप वन संरक्षक नंद बल्लभ शर्मा, कोतवाल राजेंद्र सिंह व ब्लॉक प्रमुख हरीश पंवार ने दीप प्रज्जवलित व ध्वजारोहरण कर किया।
पैनखंडा युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष अमित डिमरी ने बताया कि कार्यक्रम में ब्लॉक की 50 टीमें प्रतिभाग किया जा रहा है। वहीं खेल मैदान निर्माण में सहयोग करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के 250 लोगों का समिति की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान दौड़, खो-खो, कबड्डी, रस्सा-कस्सी सहित अन्य खेलों का आयोजन किया जाएगा। जबकि दो अक्टूबर को सम्मान समारोह व विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके समिति के अध्यक्ष समीर डिमरी, सचिव ललित थपलियाल, मुकेश नेगी, सौरभ राणा, ओमप्रकाश डोभाल, सुधीर हिंदवाल, अमित सती, महेंद्र नंबूरी, प्रवेश डिमरी, दिनेश भुजवाण, शुभम सकलानी आदि मौजूद थे।
