posted on : March 31, 2021 6:39 pm

रुद्रप्रयाग। पूरे जीवन शिक्षक के रुप में बच्चों में ज्ञान का प्रकाश फैलाने वाले प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पुरोहित को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुलंगा के शिक्षक स्टाफ, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने भावभीनी विदाई दी। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान अभिभावकों ने भव्य विदाई समारोह भी आयोजित किया। भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता पंचम सिंह राणा ने उन्हें शॉल ओढाकर सम्मानित किया तथा शिक्षक जगमोहन सिंह रौथाण ने उन्हें विदाई पत्र भेंट किया। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ के प्रवक्ता डा. चरण सिंह राणा की ओर से परिषदीय परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। ग्राम प्रधान नवीन रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य शक्ति सिंह और कलम सिंह राणा ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद पुरोहित द्वारा पढ़ाए छात्र-छात्राएं आज देश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन के 37 वर्ष शिक्षा जगत को दिए। इस दौरान अभिभावकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य अजय भट्ट, रेखा चैहान, लेफ्टिनेंट दीवान सिंह राणा, भूपेंद्र राणा, पूर्व प्रधान नर्वदा देवी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!