posted on : October 9, 2021 5:20 pm

गोपेश्वर (चमोली)। महाविद्यालय गोपेश्वर के प्रेरणा निशुल्क कोचिंग हाल में 15 सितम्बर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़े में होने वाली विभिन्न जन जागरूकता संबंधी प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को शनिवार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

गंगा स्वच्छता ही सेवा विषय पर भाषण प्रतियोगिता में दीपिका, मोहित मेहरा नरेन्द्र सिंह, कव्यपाठ प्रतियोगिता में शिवानी, गीता, दीपिका, स्लोगन तख्ती प्रतियोगिता में अमीषा, नमिता, सतेन्द्र, गंगारन प्रतियोगिता बालिका वर्ग कान्ता, ममता, दीपिका, गंगारन प्रतियोगिता बालक वर्ग में अंकुर, सुरेंद्र, मोहन, पोस्टर प्रतियोगिता में करिश्मा, अवन्तिका गडिया,  सुषमा फर्स्वाण, पेंटिंग प्रतियोगिता में अवन्तिका गडिया, प्रीति, मनोज सिंह, तथा निबन्ध प्रतियोगिता में अवन्तिका गडिया, अमिषा पंवार, शिवानी नेगीने क्रमशः प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता के हाथों पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि जीवन के प्रत्येक पक्ष में हमारी स्वच्छता होनी चाहिए तभी हम अपने जीवन के सर्वोच्च लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। नमामि गंगे की नोडल अधिकारी डॉ. भालचंद्र सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को नमामि गंगे योजना का महत्व और उसके उद्देश्यों की प्रति जागरूक करने का काम किया तथा कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नमामि गंगे की योजना लगातार धरातल पर उतर रही है। आज नदियां अधिकांशत स्थानों पर साफ-सुथरी हो चुकी है और आमजन नदियों के महत्व को और उनकी उपयोग को भी समझने लग गया है इससे लगता है कि प्रधानमंत्री का सपना साकार हो रहा है इसलिए इस कार्यक्रम को बढ़ाते हुए हमें अपने इर्द-गिर्द के पानी के सभी स्रोतों को साफ सुथरा रखना होगा जिससे संपूर्ण देश निरोग बन सकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. मनीष डंगवाल, डॉ. गिरिधर जोशी, डॉ. एसएस रावत, डॉ. बीपी देवली, डॉ. मनीष वेलवाल, डॉ. अखिल चमोली, डॉ अखिलेश कुकरेती, डॉ. भावना मेहरा, डॉ.मनोज प्रसाद नौटियाल, मीडिया प्रभारी डॉ. डीएस नेगी आदि आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!