posted on : October 3, 2021 5:35 pm

बदरीनाथ (चमोली)। बदरीनाथ धाम में भगवान के दर्शनों को पहुंचे एक श्रद्धालु की रविवार को की हृदय गति रूकने से मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार रविवार को एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसकी सूचना मिले पर देवस्थानम बोर्ड और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बताया कि मृतक अवध विहारी (60) सहारनपूर का रहने वाला था। मृतक के साथ उनका भाई राम बिहारी भी साथ में था उन्होंने  बताया कि मृतक का स्वास्थ्य पूर्व में भी खराब था ओर उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, बायपास सर्जरी हुई थी।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!