गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में नमामि गंगे स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें एनएसएस के पवन सिंह ने प्रथम, एनसीसी की निशा ने द्वितीय एवं रोवर्स रेंजर्स के मोहन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्लोगन प्रतियोगिता से पूर्व छात्रों ने कोरोना महामारी को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली। इस रैली मैं एनएसएस एनसीसी व रोवर्स रेंजर्स के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें छात्रों ने दो गज की दूरी मास्क है जरूरी, स्वच्छता लानी है स्वच्छ जीवन स्वस्थ जीवन आदि नारों के साथ अभियान चलाया। प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। यह रैली पोस्ट ऑफिस कॉलोनी से होकर बस स्टेशन मंदिर मार्ग पुलिस लाइन से जीरो पॉइंट होते हुए महाविद्यालय में संपन्न हुई।
नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ भालचंद नेगी ने कहा कि लगातार जागरूकता अभियानों से समाज में चेतना विकसित होती है। छात्रों ने देवलधार गांव में स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। छात्रों ने बालगंगा नदी एवं बैरांगाना मछली पालन में सफ़ाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर डॉ. पीएल शाह, डॉ. पूजा राठौर, डॉ. बीपी देवली, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. एसपी उनियाल, डॉ. वंदना लोहानी, डॉ. गिरजा रतूड़ी, डॉ. रूपेश कुमार, विनीत डिमरी आदि मौजूद थे।
