posted on : August 26, 2023 8:28 pm

देवाल (चमोली)। देवाल क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से मोटर मार्ग व पैदल रास्तो की हालत बदहाल बने हैं। इस बार नंदा भक्तों को बदहाल रास्तों को हो कर जाना पड़ेगा। सबसे बुरे हालात लॉर्ड  कर्जन मार्ग के है।

वाण गांव के सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह पहाड़ी ने कहा है कि 13 और 17 अगस्त की बारिश से वाण गांव के पांच पुलिया और लोकजात यात्रा का पैदल मार्ग मालदार से अखोडी, भिडिग भराड पेरी पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त बना है, वहीं लोहाजंग वाण मोटर मार्ग बुराकोट में पिछले 13 दिन से नहीं खुल पाया है। मार्ग नहीं खुलने से गांव में जून माह से सरकारी राशन नहीं पहुचा है। गांव की दुकानों में सामान खत्म हो गया है। उन्होंने शीघ्र नंदा देवी लोकजात यात्रा के यात्रा से पहले पैदल मार्ग  को सुधारने की मांग प्रशासन से की है। इधर लोकजात यात्रा  नौ सितम्बर से सिद्धपीठ करूड से शुरू होगी विभिन्न रास्तों और पड़ावों से होते हुए 22 सितम्बर को वेदनी कुंड पहुंचेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!