posted on : September 25, 2023 7:41 pm

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवक को कुछ लोगों ने पुलिस का मुखबिर समझ उसकी पिटाई कर दी। आरोपियों ने उसे हत्या करने की भी धमकी दी। पुलिस ने दो नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इनाम हसन पुत्र मेहंदी हसन निवासी हजाराग्रंट ने शिकायत देकर बताया कि गांव के कई लोग रात के समय खनन का काम करते हैं। खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की सूचना देकर उसने पुलिस को नहीं पकड़वाया है। जबकि उसने पुलिस को कोई सूचना भी नहीं दी है। लेकिन उसके बाद भी गांव के वाजिद, मोनू आदि ने मिलकर गांव में पकड़ लिया और मारपीट की। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!