posted on : October 11, 2021 5:17 pm

गोपेश्वर (चमोली)। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की ओर से सोमवार को गोपेश्वर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी की जिला कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पुष्कर बैछवाल को जिलाध्यक्ष, महिपाल स्नेही महामंत्री, नीरज परमार व रजनी टम्टा उपाध्यक्ष, विनोद पाल मीडिया सचिव, मनीष कपरवाल कोषाध्यक्ष मनोनीत किये गये। पार्टी नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पुष्कर बैछवाल ने कहा कि पार्टी की ओर से 15 अक्टूबर को नगर में विशाल गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसके साथ ही जिले में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा भी तैयार की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!