posted on : March 21, 2022 10:54 am

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की आपूर्ति बंद हो गई है। जिससे नगर क्षेत्र के निजी वाहन स्वामियों के साथ ही सार्वजनिक वाहनों को भी पेट्रोल की आपूर्ति के लिए 12 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ रही है। पेट्रोल की आपूर्ति को लेकर हो रही दिक्कतों को लेकर स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप संचालकों से नियमित आपूर्ति करने की मांग उठाई है। इधर पेट्रोल पंप के अधिकारियों की माने तो होली के अवकाश के चलते पेट्रोल की आपूर्ति न होने से दिक्कत सामने आई है। उन्होंने मंगलवार तक पेट्रोल की आपूर्ति सुचारू होने की बात कही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!