posted on : September 25, 2023 7:18 pm

गौचर (चमोली)। चमोली जिले के गौचर के नगर पालिका सभागार में सोमवार को फार्मासिस्ट दिवस पर रैली निकाल कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें  एलोपैथिक फार्मासिस्ट, वेटिनरी फार्मासिस्ट, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट और होम्योपैथिक फार्मासिस्ट ने प्रतिभाग किया।  इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस की थीम “फार्मेसी स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत कर रही है” पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने कहा की फार्मासिस्ट चिकित्सा सेवाओं और अस्पतालों की रीढ है। उन्होंने कहा की अस्पतालो में फार्मासिस्ट की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है।   फार्मासिस्ट चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र में। कोरोना महामारी के दौरान विश्व नें देखा की कोरोना में फार्मासिस्टों ने अहम भूमिका निभाई। अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना महामारी में दुनिया भर के फार्मासिस्टों ने लोगों की जान बचाई। इसके लिए फार्मासिस्टों को फ्रंट लाइन वर्कर कहा जाता है और जब टीकाकरण अभियान शुरू हुआ तो सबसे पहले फ्रंट लाइन वर्करों को ही टीका लगाया गया। आपातकालीन स्थिति में फार्मासिस्ट मरीज के लिए फरिश्ता बन जाता है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में फार्मासिस्ट गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आपात स्थिति के दौरान उचित दवा देकर तत्काल राहत प्रदान करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस के मुख्य संयोजक अमर नथवाल ने कहा की  फार्मासिस्ट दिवस 2023 की इस वर्ष की थीम है फार्मासिस्ट स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करना हैं। फार्मासिस्ट स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को फार्मेसी के सकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और फार्मासिस्टों के पेशे के बीच एकजुटता को और मजबूत करना है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि एक फार्मासिस्ट समाज में चिकित्सा क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान देता है, इसलिए फार्मासिस्ट चिकित्सा सेवाओं की रीढ की हड्डी है। फार्मासिस्ट के बिना चिकित्सालय की कल्पना नही की जा सकती।

वहीं पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट बीना गुसांई ने कहा की पशुपालन विभाग मे कार्यरत फार्मासिस्ट, पशुओ की निस्वार्थ सेवा करते है। बेजुबान पशुओ का उपचार, टीकाकरण से लेकर अन्य कार्य बखूबी करते है। फार्मासिस्ट संजय बिष्ट ने अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस पर आये सभी फार्मासिस्टो, गौचर पालीटेक्निक के छात्र-छात्राओ सहित अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद करते हुये कहा फार्मासिस्टों नें सदैव समाज के हित में कार्य किया है।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस के मुख्य संयोजक अमर नथवाल, उप संयोजक प्रदीप पुरोहित, एसएल कोठियाल, गौचर पालीटेक्निक में फार्मेसी विभाग के एचओडी अनुज, रतिका गोस्वामी, प्रधान संघ के अध्यक्ष खिलदेव रावत, फार्मासिस्ट देवेंद्र कोहली, लक्ष्मण रावत, रविन्द्र नेगी, प्रदीप रावत, रेशमा बिष्ट, अरविंद शाह, फार्मासिस्ट डीएल कोहली, संजय बिष्ट, कुलदीप गुसांई, शिशुपाल पोखरियाल, अनिता पोखरियाल, बीना गुसांई, विक्रम कंसवाल, संजय असवाल, संजय कुमार, प्रेम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!