गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्र के सुरक्षा कार्यों को लेकर जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने विभागों की बैठक ली। सुरक्षा कार्यों और भूमि अधिग्रहण को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा।

डीएम तिवारी ने बैठक के दौरान लोनिवि, जल संस्थान और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा ताकि निर्माण कार्य से एक-दूसरे विभागीय कार्य प्रभावित न हों। उन्होंने उप जिलाधिकारी को नगर के प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा कार्य को लेकर किए संयुक्त निरीक्षण की जानकारी लेते हुए शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने की बात कही। सुरक्षा कार्यों को लेकर स्थानीय प्रभावितों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निर्माण कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों को सुरक्षा कार्य को लेकर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत योजना के अनुसार शीघ्र जोशीमठ नगर में सुरक्षा कार्य शुरू किए जा सकें।

मौके पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन ध्यानी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी व उप जिलाधिकारी जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने वर्चुअल माध्यम जुडे़ रहे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!