गोपेश्वर/पोखरी (चमोली)। विश्व पर्यावरण दिवस पर चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर संरक्षण और संवर्द्धन की शपथ ली गई।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने निर्वाचन कार्यालय परिसर और ईवीएम वेयरहाउस परिसर में फलदार पौध का रोपण किया। पौधरोपण करने के साथ ही इसकी देखभाल करने का संकल्प लिया और निर्वाचन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को पौधरोपण करने की शपथ भी दिलाई। बताया कि 20 जुलाई तक जनपद के सभी पोलिंग बूथ, तहसील एवं जिला मुख्यालयों पर बृहद पौधरोपण व मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र चंद्र सती समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

गोपेश्वर महाविद्यालय की नमामि गंगे इकाई के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा के अवसर पर पौधरोपण किया गया। प्रभारी प्राचार्य एमके उनियाल ने प्राध्यापकों व छात्रों को पर्यावरण शपथ दिलाई।तत्पश्चात महाविद्यालय के विभिन्न स्वयंसेवी इकाइयों व नमामि गंगे इकाई के द्वारा वृक्षारोपण किया और महाविद्यालय परिसर में सफाई की गई। नमामि गंगे इकाई के द्वारा वैतरणी जलधारा में गंगा आरती की गई व स्वच्छता अभियान चलाया गया।

पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा के संदर्भ में विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।  इसमें प्राचार्य प्रो एमके उनियाल, नमामि गंगे के संयोजक डॉ सबज कुमार सैनी, डॉ जोगेंद्र, डॉ चंदा एवं बीएड के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो अमित कुमार जायसवाल, डॉ अखिलेश कुकरेती, डॉ एसएल बटियाटा, डॉ कुलदीप नेगी, डॉ सरिता पंवार, डॉ ममता असवाल , डॉ अखिल चमोली,डॉ चंद्रेश जोगेला मौजूद रहे।

इधर पोखरी में विश्व पर्यावरण दिवस प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने की थीम पर  केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेज और अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग पोखरी रेज के अधिकारियों कर्मचारियों ने राजकीय इंटर कालेज नागनाथ के एनसीसी कैडेट्स के साथ जन-जागरूकता और स्वच्छता रैली निकाल कर  लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। नागनाथ रेज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी और अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग पोखरी रेज के वन क्षेत्राधिकारी बीएल शाह के नेतृत्व में प्लास्टिक प्रदूषण हटाओ और पर्यावरण बचाओ का संकल्प लिया गया।  इस अवसर पर खुमानी ,सतरा, आडू, अनार, देवदार, थुनेर, तेजपत्ता के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर  वन दरोगा कुवर सिंह, आनन्द सिंह रावत, मोहन सिंह बर्त्वाल, बीरेंद्र सिंह नेगी, दर्शन भण्डारी, वन आरक्षी अमित भंडारी, उमेद सिंह, मकर सिंह राणा, अकित सिंह, अकुर सिंह, विपिन सिंह, दिनेश सिंह, शालिनी, हरीश चौहान, सूरज राणा,  यमुना नेगी ,महेशी ,तरुण मंडल  पृथ्वी सिंह, विनोद लाल आदि मौजूद रहे।

उधर ज्योतिर्मठ महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के पावन पर्व पर प्राध्यापकों, छात्र छात्राओं और कर्मचारियों ने महाविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जीके सेमवाल ने कहा कि पूरी दुनिया में मानवजाति के अस्तित्व के लिए प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। इस दौरान डॉ. नवीन पंत, प्रो. सत्यनारायण राव, डॉ. पवन कुमार, डॉ. रणजीत सिंह मर्तोलिया, डॉ. किशोरी लाल, डॉ. उपेंद्र राणा, डॉ. मोनिका सती, डॉ. नवीन कोहली, डॉ. राहुल तिवारी, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, रणजीत सिंह राणा, थान सिंह, आनंद सिंह,  जगदीश लाल, हरीश नेगी, अजय सिंह, पुष्कर लाल,  मुकेश सिंह, नंदी देवी, अनिता देवी आदि कार्यक्रम में शामिल रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!