posted on : July 22, 2021 5:37 pm

पोखरी (चमोली)। हरेला पखवाड़े पर गुरूवार को पेड़वाले गुरूजी धनसिंह घरिया के नेतृत्व में गुरूवार को चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के गोदली में महिला मंगल दल, युवक मंगल दल के साथ छात्रों के सहयोग से पौधरोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।

पेड़ वाले गुरूजी धनसिंह घरिया ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को जंलग के प्रति सजग करने तथा पर्यावरण को बचाये रखने के लिए पौध रोपण को लेकर हर वर्ष विभिन्न मौसमों ग्रामीणों के सहयोग से पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस बार भी ग्रामीणों के सहयोग से राइका गोदली के आसपास खाली पड़ी भूमि पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया है। जिसमें अधिकांश पौधे चारापति वाले है ताकि महिलाओं को घास चारे के लिए दूर जंगलों में न भटकना पड़े। उन्होंने बताया कि हरेला पखवाड़े पर वे चमोली जिले के नारायण बगड़ चोपता चोरी में रुद्राक्ष व मिश्रित वन को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे है वहीं  पोखरी के विभिन्न  पंचायतों जिसमें नौली, नेल, पाटी जखमला, पोखरी वीणा, मसोली में स्थानीय प्रजाति बाज, मोरू, कचनार, भिमल, संतरा, नींबू  आदि प्रजातियों के पौधों को रोपण कर प्रकृति संवारने का कार्य करते आ रहे है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!