posted on : August 14, 2021 5:41 pm

जोशीमठ (चमोली)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर शनिवार को चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के रैणी गांव में चिपको नेत्री गौरादेवी की याद में वन विभाग के सहयोग से ग्रामीणों ने पौधरोपण किया।

रैणी में नन्दादेवी नेशनल पार्क, अलकनन्दा भूमि सरंक्षण के संयुक्त तत्वाधान मे गौरा देवी जी के याद में फलदार और छायादार पौधों का रोपण कर उनको संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।  नन्दा देवी नैशनल पार्क के प्रभागीय वनाधिकारी नन्दा बल्लभ शर्मा और अलकनन्दा भूमि संरक्षण के प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दुवे ने कहा कि रैणी क्षेत्र पहले से ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरे विश्व में एक पहचान रखता है। यहां के निवासियों का वनों से बेहद लगाव इस बात का द्योतक के है कि यहां से वनों बचाने की विश्व प्रसिद्ध चिपको आंदोलन शुरू हुआ था। गौरादेवी के नेतृत्व में महिलाओं ने वनों को बचाने के लिए पेड़ों पर चिपक गई थी। इसलिए इसी क्षेत्र से वर्तमान समय में भी एक बार फिर से पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश पूरे विश्व को जाना चाहिए। इस मौके पर पूर्व डीएफओ लक्ष्मण सिंह, वन क्षेत्र अधिकारी आरएस बुटोला, बैशाख सिंह रावत, डॉ. त्रिलोक सिंह रावत, पेड़ वाले गुरूजी धन सिंह घरिया, नन्दन सिंह रावत, मोहन सिंह राणा जन मैत्री के सयोजक प्रदीप चैहान, ग्राम प्रधान कागा पुष्कर सिंह राणा बिना देवी, बाली देवी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!