थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकास खंड के चेपडों के बेतालेश्वर शिव मंदिर में हुए हत्याकांड में पुलिस ने गुरूवार को एक बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि बुधवार को चेपडो शिव मंदिर में चेपडो गांव के महिपाल सिंह बिष्ट का खून से सना शव मिला था। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात की स्थानीय लोगों से पुलिस ने जो जानकारी जुटाई थी उसके अनुसार चेपड़ों शिव मंदिर में पिछले कुछ दिनों से रह रहे एक बाबा पर संदेह जताया था। गुरुवार को चमोली पुलिस प्रेस बयान जारी किया जिसके अनुसार गुरुवार दोपहर एक बजे हत्याकांड के आरोपी बाबा उदय गिरी चेला रात्रि गिरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाबा की उम्र 64 वर्ष है। बाबा के पास से मिले दस्तावेजों के अुनसार बाबा जूना अखाड़ा वाराणसी के रहने वाला बताया जा रहा है। सन्यास से पहले बाबा का नाम पुलिस के अनुसार चंद्र जोशी पुत्र स्वर्गीय भोला दत्त निवासी कनकपुर पोस्ट बेल पोखरा थाना रामनगर बताया जा रहा है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!