posted on : December 17, 2020 7:07 pm

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद न्यायालय की ओर से पत्नी की हत्या के आरोपी व्यक्ति को जेल भेज दिया है।

मामाला बीती 25 नवम्बर का है। पुलिस के अनुसार बीती 25 नवम्बर को सणकोट निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र स्वर्गीय भवान सिंह की 27 वर्षीय पत्नी बबीता की संदिग्घ परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद 27 नवम्बर को मृतका के पिता नारायणबगड़ ब्लॉक के गढकोट गांव निवासी दीवान सिंह ने लक्ष्मण सिंह के खिलाफ शराब के नशे में बबीता की हत्या का आरोप लगाते हुए राजस्व उप निरीक्षक असेड सिमली को लिखित तहरीर दी। जिसके बाद राजस्व पुलिस की ओर से मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया। जिस पर अब पुलिस की ओर से हत्यारोपी लक्ष्मण सिंह को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, थराली थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से न्यायालय की ओर से उसे जिला कारागार भेज दिया गया है। जल्द ही मामले की जांच कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!