posted on : February 21, 2026 6:33 pm

गोपेश्वर (चमोली)। कोतवाली जोशीमठ पुलिस तथा एसओजी ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो तस्करों को धर दबोचा है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने नशे की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट के  पर्यवेक्षण में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम करछो रोड पर गश्त पर थी। क्रेशर से आगे गदेरे के पास दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे। इसी बीच पुलिस ने दोनों को धर दबोच लिया। पकड़े गए लोगों में पाणा गांव के बीरबल फरस्वाण तथा अजब सिंह शामिल है। तलाशी में इनके पास एक किलो 650 ग्राम चरस बरामद हुई। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1,65,000 रुपये आंकी जा रही है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा दायर किया गया।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!