गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर-चोपता सड़क पर बीते माह की 25 अक्टूबर को संदिग्घ परिस्थितियों हुई पपडियाणा गांव निवासी विकास की मौत का चमोली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने विकास के रिश्ते के भाई रजत के इकबालिया बयान के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बता दें बीते 25 अक्टूबर को सगर गांव के पास वीरगंगा गदेरे के तट पर मृत अवस्था पपड़ियांणा गांव निवासी हरेंद्र सिंह पंवार के पुत्र विकास का संदिग्घ परिस्थितियों में शव मिला था। जिसके बाद हरेंद्र सिंह की ओर से 26 अक्टूबर को मामले में हत्या की आशंका जताते हुए गोपेश्वर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद से पुलिस मामले में छानबीन कर रही थी। ऐेसे में अब घटना के वक्त विकास के साथ मौजूद उसके रिश्ते के भाई रजत (22) पुत्र पुष्कर सिंह ने मामले में बहस के दौरान उसके धक्के से विकास के गिरने से मौत की बात कबूल की है। थानाध्यक्ष गोपेश्वर रविन्द्र सिंह नेगी ने बताया पूछताछ के दौरान रजत ने बताया कि 25 अक्तूबर को शादी समारोह में शामिल होने के लिये सगर आये विकास के शराब पीने के बाद सगर पुल के समीप उसकी विकास के साथ बहस हो गई और इस दौरान उसके धक्के से विकास वीरगंगा गदेरे के तट पर गिरने से मौत हो गई। जिस पर बुधवार को गोपेश्वर पुलिस ने रजत की गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने पुलिस अभिरक्षा में रजत को जेल भेज दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!