posted on : March 24, 2021 4:42 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विद्यालयों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुलिस की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। बुधवार को राजकीय इंटर कालेज माणा घिंघराण के विजेता छात्र-छात्राओं को पुलिस की ओर से पुरस्कार वितरित किये गये है।

राइका माणा घिंघराण में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, अंकिता द्वितीय व साक्षी मिश्रा तृतीय, स्लोगन प्रतियोगिता में साक्षी बत्र्वाल प्रथम, कामिनी बागड़ी द्वितीय हर्षिता रावत तृतीय स्थान पर रही है। जिन्हें पुलिस अधीक्षक चमोली की ओर से पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग विमल प्रसाद में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएस फरस्वाण, यातायात उपनिरीक्षक दिगम्बर उनियाल, सिपाही पंकज पुरोहित, जतन राणा, आशुतोष नौडियाल, नीरज भंडारी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!