posted on : March 22, 2021 5:40 pm

गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस विभाग चमोली की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह पर विभिन्न विद्यालयों में आयोजित पेंटिंग, स्लोगन और भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक यशवंत चैहान ने छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किये।

बता दें कि पुलिस विभाग की ओर सड़क सुरक्षा माह के तहत 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चमोली के विभिन्न विद्यालयों में सड़क सुरक्षा से संबंधित पेन्टिंग, स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी नेगी प्रथम, अंजली देवराड़ी द्वितीय और दिपा नेगी तृतीय स्थान पर रही है। स्लोगन प्रतियोगिता में मनीष बिष्ट, दीपशिखा भंडारी और तनूजा रावत क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। जबकि निबंध प्रतियोगिता में मनीषा पंवार ने प्रथम, पूनम बिष्ट ने द्वितीय और प्रिंसी पुरोहित व प्रिया पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुलिस विभाग की ओर से प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किये गये हैं। जबकि पुलिस अधीक्षक कार्यलय गोपेश्वर में सोमवार को जीजीआईसी गोपेश्वर की छात्राओं को सम्मानित किया गया। एसपी यशवंत चैहान से सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए पढाई के साथ ही शैक्षिणेत्तर गतिविधियों में प्रतिभाग करने की बात कही।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!