गोपेश्वर (चमोली)। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को चमोली पुलिस ने जिला मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी।

सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत करते हुए चमोली पुलिस ने चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से लेकर गोपेश्वर के मुख्य बाजार से होते हुए गोपीनाथ मंदिर तक बाइक रैली निकाली। जिसको पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चैहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान पुलिस के जवानों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी जा रही है। जिसमें दुपहिया वाहनों में बिना हेलमेट के वाहन न चलाने, तीन सवारी न बैठाने, क्षमता से अधिक वाहनों में सवारियां न बैठाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, नाबालिक बच्चों को वाहन न देने, तेज रफ्तार में वाहन न चलाने सहित अनेक जानकारियां दी गई। उन्होंने बताया कि अगले सात दिनों तक लोगों को विभिन्न क्रिया कलापों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी जायेगी। साथ उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें ताकि सुरक्षित रह सकें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!