गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के राजकीय इन्टर कॉलेज में शुक्रवार को पुलिस की ओर से स्कूली छात्रों को  साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभावों, एडीटीएफ (एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स), सड़क सुरक्षा के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। साथ ही कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव की जानकारी भी दी गई। 

पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चैहान पर क्षेत्राधिकारी चमोली धन सिंह तोमर ने कार्यशाला में छात्रों और शिक्षकों को साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभावों, सड़क सुरक्षा के नियमों, जनपद में गठित एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में किशोर सबसे अधिक नशे की गिरफ्त में आ रहे है। जिसको लेकर अभिभावकों के साथ ही समाज को भी सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि नाबालिगों को वाहन देना भी एक अपराध है जिसके प्रति भी अभिभावकों को सगज रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम करने वाले अब नये तरीके खोजने लगे है जिस पर भी सभी को पैनी नजर रखनी होगी ताकि इस ठगी से बचा जा सके।

इस दौरान निरीक्षक मनोज नेगी, प्रभारी साइबर सेल ने बताया कि साइबर फ्रॉड की शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 155260 पर सम्पर्क किया जा सकता है। कार्यशाला में क्षेत्राधिकारी धन सिंह तोमर, निरीक्षक मनोज नेगी, वरिष्ठ एसआई थाना गोपेश्वरसंजीव चैहान, एसआई जगमोहन पडियार, सिपाही विपिन रावत, अंकित पोखरियाल, रविकान्त आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!