लक्ष्मणझूला। श्रावण माह के शुभारंभ के साथ ही कांवड़ यात्रा 2022 की शुरुआत हो गयी है। नीलकंठ महादेव और बम बम भोले के जयकारों के बीच शिवभक्त नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन कर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगे है। जिसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा कांवड़ मेले के दौरान अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों को मेले में मानवतावादी एवं अपने परिवार से बिछड़े व्यक्तियों को उनके परिवार से मिलाने सम्बन्धी कार्यों को करने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में 22 जुलाई 2022 को नीलकंठ मंदिर क्षेत्र से कांति (उम्र- 45 वर्ष) पत्नी अरुण कुमार, निवासी- मंडी संभल, मुरादाबाद जो अपने पारिवारिक सदस्यों से नीलकंठ मंदिर से आते समय बिछड़ गयी। महिला के पास किसी अपने पारिवारिक सदस्य का मोबाइल नंबर नही था।
तत्तपश्चात पुलिस द्वारा महिला से बातचीत कर मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) पुलिस से संपर्क कर महिला के बारे में जानकारी दी गयी। जनपद पुलिस द्वारा महिला के पारिवारिक सदस्यों से संपर्क कर थाना लक्ष्मणझूला बुलाया गया। बरामद गुमशुदा महिला को उसके देवर चेतन पुत्र अमर सिंह, निवासी-मंडी संभल, मुरादाबाद व अन्य परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया गया। महिला के पारिजनों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें