गोपेश्वर (चमोली)। चमोली पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर एक अभियान चलाकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी पुलिस की ओर से स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुरू सीखाये जा रहे है ताकि कठिनाई के समय में छात्राऐं अपनी सुरक्षा कर सके।

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में चमोली पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। गुरूवार को श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें महिला आरक्षी प्रियंका और रेखा को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में छात्राओं को पंच बांधना, शरीर की कमजोर कड़ी पर वार करना, किसी भी पकड़ से खुद को छुड़ाने के साथ पैरों पर वार करना आदि तकनीकी का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे छात्राएं मुसीबत के समय खुद का बचाव कर सकें एवं बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति उनके साथ अपमानजनक व्यवहार या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटना को कदापि नजर अंदाज न करें, इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें।

इस दौरान ज स्कूली छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, गौरा शक्ति एप, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, गुड टच बेड टच और आपातकालीन नम्बर 112 के बारे में जानकारी दी गयी एवं अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!