posted on : February 15, 2026 7:13 pm
गोपेश्वर (चमोली)। नंदप्रयाग में नवनिर्मित श्री हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 18 फरवरी से होने जा रहा है। बताते चलें कि पंच प्रयागों में से एक नंदप्रयाग में भगवान हनुमान का नया मंदिर बनाया गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात आगामी 18 फरवरी से 20 फरवरी तक धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम किया जाएगा। इसके तहत हनुमान जी की मूर्ति की विधिवत स्थापना तथा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने जा रहा है। युवाओं के सहयोग से आयोजित हो रहे इस महोत्सव में धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के लिए महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया है। आयोजकों के अनुसार आयोजन को भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से कार्यक्रम में प्रतिभाग की अपील की है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
