कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकास खंड के कुकडै गांव के रजत नेगी भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में अंतिम पग भरते ही 341 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए।

उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली के कर्णप्रयाग ब्लाक के कुकडै गांव, तल्ला चांदपुर पट्टी निवासी रजत नेगी भी भारतीय सेना में अफसर बन गये हैं। रजत की सफलता पर पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पडी है। रजत के पिताजी सुजान सिंह नेगी वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज केदारूखाल में प्रवक्ता अंग्रेजी के पद पर कार्यरत हैं। रजत की मां विमला नेगी, बहिन मनीषा नेगी, भाई हितेष नेगी अपने भाई के भारतीय सैन्य अधिकारी बनने पर बेहद खुश हैं। रजत का पूरा परिवार वर्तमान में कर्णप्रयाग के सुभाष नगर में निवास करता है। समाजसेवी, पत्रकार भुवन नौटियाल कहते है कि रजत नें हमारी गौरवशाली सैन्य परम्परा को आगे बढाया है साथ ही वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि रजत नेगी नें भारतीय सेना में अफसर बन कर लोगों के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि यदि सही दिशा में प्रयास किये जाये तो सफलता जरूर मिलती है। रजत की 12 वीं तक की पढाई कर्णप्रयाग से ही हुई जिसके पश्चात वे अपने पहले ही प्रयास में एनडीए में चयनित हो गये थे और अफसर बनकर भारतीय सेना में सम्मिलित हो गये हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!