posted on : May 29, 2021 5:58 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला प्रशासन की ओर से न्यायालय आयुक्त दिव्यांगजन योगेंद्र यादव के आदेश के बाद दिव्यांगजनों के कोवैक्सीनेशन की योजना तैयार कर ली गई है। योजना के अनुसार अब जहां दिव्यांगजनों को टीकाकरण केंद्रों पर विशेष व्यवस्था के साथ टीकाकरण किया जाएगा। वहीं आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पर जाकर भी दिव्यांगजनों को टीकाकरण करेगी।

जिला दिव्यांगजग पुर्नवास केंद्र के नोडल अधिकारी बृजमोह नेगी ने बताया कि केंद्र की ओर से जिला प्रशासन, समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान संचालित करने की तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि न्यायालय आयुक्त दिव्यांगजन कार्यालय की ओर से कोविड कफ्र्यू के दौरान वाहनों का संचालन बंद होने और दिव्यांगजनों की परेशानियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कहा कि जहां समर्थ दिव्यांगों को उनके नजदीकी टीकाकरण केंद्रों में विशेष व्यवस्था के साथ टीका लगवाया जाएगा। वहीं असमर्थ दिव्यांगजनों को घर-घर जाकर टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण अभियान के संचालन के लिये केंद्र की ओर से व्हाट्सप नम्बर 9410321619, 8126061034 पर दिव्यांग प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की फोटो भेजने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके आधार पर दिव्यांगजनों का टीकाकरण किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!