posted on : September 22, 2023 7:27 pm

गोपेश्वर (चमोली)। कर्णप्रयाग महाविद्यालय में भारतरत्न पं.गोविंद वल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर आयोजित हुई प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को शुक्रवार को नकद धनराशि और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दी। संयोजिका डा.कविता पाठक ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि 10 सितंबर को भारत रत्न पं.गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर महाविद्यालय में भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी थी। इनमें प्रथम रहे अखिलेश व निकिता को पांच-पांच सौ रुपए, द्वितीय रहे प्रज्ञा  को तीन सौ रुपए तथा तृतीय रहे सलोनी व पायल को दो-दो सौ रुपए के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिये गये हैं। इस मौके पर डा.पूनम, डा.स्वाति सुन्दरियाल, डा. हिना नौटिया, डा. एमएस कंडारी, डा. एमएल शर्मा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!