posted on : March 17, 2021 6:08 pm

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार को आजादी एवं दांडी मार्च विषय पर एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कला संकाय की मनीषा ने प्रथम, बीएड संकाय के प्रशांत डिमरी ने द्वितीय एवं विज्ञान संकाय की रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  अमृत महोत्सव कार्यक्रम प्रभारी डॉ, जगमोहन नेगी ने बताया कि आगामी पांच अप्रैल तक आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महाविद्यालय में व्याख्यानमाला रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, काव्य पाठ, फैंसी ड्रेस शो आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर डॉ. मनीष डंगवाल, डॉ. बीपी पोखरियाल, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. श्याम लाल बटियाटा, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. सौरभ रावत, डॉ. ललित तिवारी और डॉ. डीएस नेगी आदि मौजूद थे।

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!