posted on : June 5, 2024 8:34 pm

गोपेश्वर/थराली/देवाल/कर्णप्रयाग (चमोली)।  विश्व पर्यावरण दिवस पर चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर विचार गोष्ठी, सफाई अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण पर प्रतियोगिताऐं भी आयोजित की गई।

चमोली जिले के कर्णप्रयाग महाविद्यालय में भूगोल विभाग की ओर से एक विचार गोष्ठी का आयोजित की गई जिसमें गढ़वाल विश्व विद्यालय श्रीनगर के प्राध्यापक डा. वाईएस नेगी ने कहा कि हम अपने आसपास के जंगलो में लगने वाली आग को बुझाने एवं लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास करें,क्योंकि वनों में लगने वाली आग के कारण जैवविविधता को सबसे अधिक नुकसान होता है।

वहीं महाविद्यालय में एनएसएस और जंतु विज्ञान की ओर से जन जागरूकता रैली भी निकाली गई तथा पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें अजय प्रथम, सलोनी द्वितीय और हिमानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर  महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. इन्द्रेश पाण्डेय, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चन्द्रावती टम्टा, डॉ. हिना नौटियाल, डॉ. चन्द्रमोहन जसंवान आदि मौजूद थे।

पर्यावरण दिवस पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर की छात्र छात्राओं ने अनुसूया मन्दिर के आस्था पथ पर स्वच्छता अभियान चलाया। यहां एकत्र कूड़ा प्लास्टिक उठाकर स्वछता अभियान चलाया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. ममता कपरवाण जेनबखान, रीतिका, अर्पिता, प्रवेश आदि मौजूद थे। चमोली पुलिस की ओर से पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस कार्यालय, अभिसूचना, फायर, संचार आदि विभागों ने प्रतिभाग किया।

इधर बदरीनाथ एवं केदारनाथ में स्वच्छता अभियान चलाया गया। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति सहित, नगरपंचायत, सेना, आईटीबीपी, पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों, जिला प्रशासन सहित तीर्थयात्रियों तीर्थ पुरोहितों ने संयुक्त रूप से पर्यावरण बचाने, पौध लगाने तथा पालीथीन का प्रयोग न करने का भी संकल्प लिया। बदरीनाथ में ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, स्वच्छता नोडल अधिकारी अजय सती की देखरेख में स्वच्छता अभियान चला। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अनसूया नौटियाल, विकास सनवाल मनमोहन नेगी, रत्नेश पंवार मौजूद रहे।

उधर पर्यावरण दिवस पर पूर्वी पिंडर रेंज देवाल के के सौजन्य से राइका घेस  और आयुर्वेदिक अस्पताल घेस के परिसर में देवदार और चुल्लू के 30 पौधों का रोपण किया इस मौके पर राइका घेस के प्रभारी प्रधानाचार्य सदीप कुमार, पूर्व प्रधान मदन सिंह बिष्ट, वन विट अधिकारी राकेश गुसाईं, आनंद सिंह पटाकी, बल देव, भानुली देवी, मान सिंह आदि मौजूद थे।

इसी तरह थराली में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर थराली में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बद्रीनाथ वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तहसील परिसर एव सिविल न्यायालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया गया। नगर पंचायत थराली, वन विभाग ने स्थानीय लोगो के साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ ली। तहसील परिसर से राडीबगड, थराली मुख्य बाजार तक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।  थराली के रामलीला मैदान  में रंगारग कार्यक्रम व विचार गोष्ठी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप सिविल जज थराली देवांश राठौर उपस्थित रहे। इस दौरान बद्रीनाथ वन प्रभाग के रेंज अधिकारी हरीश थपलियाल, खीमानंद खण्डूडी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी टंकार कौशल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!