posted on : November 15, 2021 3:39 pm

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली नगर के भेंटा वार्ड के लिये सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक नवम्बर से चल रहा धरना सोमवार को भी जारी रहा। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरु होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है, वहीं आंदोलनकर रहे लोगों को अब अन्य लोगों का भी समर्थन मिलने लगा है।

थराली नगर क्षेत्र के भेंटा ग्रामीण वार्ड को सड़क से जोड़ने के लिये चार वर्ष पूर्व 800 मीटर सड़क निर्माण के लिये 42 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई थी। लेकिन वर्तमान तक यहां सड़क का निर्माण कार्य शुरु नहीं हो सका है। जिसके चलते यहां स्थानीय लोगों की ओर से बीते 15 दिनों से तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। हालांकि मामले में लोनिवि की ओर भूगर्भीय रिपोर्ट में भूमि को सड़क निर्माण के लिये अनुपयुक्त बताये जाने की बात कही जा रही है। इस मौके पर मनोज रावत, सुरेंद्र रावत, गावली देवी, सुरेशी देवी, बसंती देवी, रेशमा देवी, संदीप रावत, कृपाल सिंह, कुंवर सिंह, दर्शन सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!