posted on : December 1, 2021 7:12 pm

गोपेश्वर/कर्णप्रयाग (चमोली)। विश्व एड्स दिवस पर बुधवार को महाविद्यालय कर्णप्रयाग के एनएसएस और गोपेश्वर में नर्सिंग काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने जनजागरूकता रैली का निकाल कर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया।

महाविद्यालय के एनएसएस के छात्रों ने महाविद्यालय से मुख्य बाजार, पेट्रोल पम्प से देवतोली तक एड्स जागरूकता रैली निकाली साथ ही कोविड-19 के संक्रमण,  नमामि गंगे के तहत गंगा की स्वच्छता, गंगा के सरक्षण, प्राकृतिक जल स्रोतो की साफ सफाई, मतदाता जागरूकता के लिए पोस्टर, वैनर, तख्ती, स्लोगन, नुक्कड नाटक, गीत और नारो के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया। जनजागरूकता रैली के पश्चात महाविद्यालय सभागार मे  परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को एड्स, रक्तदान आदि पर चर्चा की गई। इस मौके पर एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एसआर सिंह, डॉ. आरसी भट्ट, डॉ. राधा रावत, प्रभारी प्राचार्य डाॅ. एमएस कण्डारी, डॉ.  वीआर अंन्थवाल आदि मौजूद थे।

 

वहीं दूसरी ओर नर्सिंग कालेज, गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य विभाग चमोली के माध्यम से  जनजागरूकता रैली निकाली गयी। रैली का शुभारंभ एसीएमओ डा. उमा रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नर्सिंग कॉलेज पटियालघार से हल्दापानी मार्ग एवं मुख्य मार्गों से होते हुये, नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के परिसर में गोष्ठी एवं विभिन्न प्रतियोगिता के साथ संपन्न हुई। नर्सिंग कालेज की प्राचार्य डा. ममता कपरवाण ने कहा कि एड्स का मूल कारण अज्ञानता है, तथा सही एवं पूरी जानकारी से इस बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जो जनजागरुकता रैली एवं गोष्ठी आयोजित की गयी है वह आमजनमानस में इस लाइलाज बीमारी के प्रति अवश्य लाभदायक होंगी। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमएस खाती एवं चिकित्सा अधिकारी डा. मोनिका भण्डारी, एसीएमओ डा. उमा रावत, मोहन बनोला, आलोक परमार, मुकेश राणा आदि ने अपने विचार रखे। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!