पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के नौली-धोतीधार मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को क्षेत्र के 40 गांवों से अधिक गांवों के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय जनता ने पोखरी में जुलूस प्रदर्शन करते हुए अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। जनप्रतिनिधियों ने उप जिलाधिकारी पोखरी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा।

प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा और ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी ने कहा कि 22 सालों से क्षेत्रीय जनता नौली-धोतीधार मोटर मार्ग के लिए संघर्ष कर रही है। कई बार शासन-प्रशासन को लिखित रूप में पत्र भी दिया गया है। लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण सड़क का निर्माण नहीं हो पाया रहा है। इसलिए मजबूर होकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा एक सूत्रीय मांग धोतीधार सड़क निर्माण का शासनादेश जारी होगा तभी धरना प्रदर्शन समाप्त किया जाए। साथ ही आने वाले लोकसभा के चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बदरीनाथ विधानसभा में पोखरी का प्रतिनिधित्व होने के बावजूद  आज भी सड़क निर्माण के लिए सड़क पर संघर्ष करना पड़ रहा है। इसे बड़ा दुर्भाग्य इस क्षेत्र का क्या होगा। जब तक सड़क के लिए वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलती है तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी, ग्राम प्रधान प्रेमसिंह, सजनसिंह, संजय रमोला, देवेन्द्र लाल, नवीन राणा, ललित मिश्रा, प्रदीप बर्त्वाल, इन्द्रेश राणा, सतेन्द्र सिंह, मुकेश नेगी, हर्षवर्धन चौहान, गोपाल रमोला, सावित्री देवी, सुलोचना देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!