गौचर (चमोली)। चमोली जिले के गौचर में शनिवार को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो जाने पर उसका दाह संस्कार किया गया। इससे पूर्व शुक्रवार को भी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने ऐसे ही दो कोरोना संक्रमितों की मौत के बार परिजनों की सूचना पर उनका दाह संस्कार किया था।
इस कोरोना काल में चमोली पुलिस लोगों के देवदूत का काम कर रही है। जिलेभर मेंजहां पुलिस के अधिकारी और जवान जहां कोरोना कफ्र्यू को लेकर बाजारों में मुश्तैदी से तैनात हैं। वहीं जिले में जरुरतमंदों के लिये भी पुलिस के जवान और अधिकारी मददगार बन रहे है।
पुलिस को सूचना मिली की अनिल सिंह पुत्र श्री मंगल सिंह निवासी सुभाषनगर, गोपेश्वर हाल निवासी गौचर, 38 वर्ष जो 10 मई को कोरोना पॉजिटिव आये थे कि शनिवार को मृत्यु हो गयी है जिसके दाह संस्कार के लिए परिजनों को पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में तथा चैकी प्रभारी गौचर उपनिरीक्षक नवीन चैहान के नेतृत्व में एडीआरएफ व पुलिस टीम पीपीई किट पहनकर, पूरी सावधानी के साथ मृतक के शव का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के पश्चयात समस्त कर्मियों को सैनेटाईज किया गया। शुक्रवार को कर्णप्रयाग में ऐसे ही कोरोना से जान गंवाने वाले एक पूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार की जब कोई व्यवस्था नहीं हो सकी तो पुलिस अधिकारी ने आगे बढकर एसडीआरएफ की मदद से पूर्व सैनिक का अंतिम संस्कार करवाया।
