posted on : July 15, 2021 5:55 pm

गोविंदघाट (चमोली)। हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी यात्रा मार्ग पर स्थित पुलना गांव के ग्रामीणों को जल्द ही संचार की सुविधा मिल जाएगी। संचार क्षेत्र की निजी कंपनी जीयो की ओर से यहां मोबाइल टावर स्थापित कर लिया गया है। कंपनी की ओर से जल्द ही टावर पर विद्युत संयोजन कर संचार सेवा सुचारु कर ली जाएंगी।

बता दें कि वर्तमान तक हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी यात्रा मार्ग कोई भी संचार सेवा उपलब्ध नहीं थी। जिसके चले यहां आने वाले तीर्थयात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों को संचार सेवा की सुविधा के लिये गोविंघाट आना पडता था। ऐसे में कई बार तीर्थयात्री यदि अपने अन्य साथियों से बिछुड़ जाते थे, तो उन्हें अन्य साथियों से सम्पर्क करने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। विंध्या टेलीलिंक्स के सहायक महाप्रबंधक रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि पुलना गांव में मोबाइल टावर स्थापित कर दिया गया है। जल्द ही टावर को विद्युत संयोजन से जोड़कर संचार सेवा शुरू कर दी जाएगी। पुलना गांव गोविंदघाट से करीब चार-पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां संचार सेवा शुरू होगी तो स्थानीय लोग अपने सगे-संबंधियों से बात कर सकेंगे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!